
मानव सेवा में एक और सराहनीय पहल : दाऊदी बोहरा समाज ने भेंट किया वाटर कूलर
मानव सेवा में एक और सराहनीय पहल प्रेरणा सेवा ट्रस्ट के मानव सेवा कार्यों में आज एक नई कड़ी जुड़ी। मुस्लिम समाज के नववर्ष एवं मोहर्रम माह के प्रथम दिन दाऊदी बोहरा समाज की श्रीमती जैनब एवं उनके सहयोगियों ने राहगीरों, हमीदिया अस्पताल के मरीजों और उनके परिजनों के लिए शीतल पेयजल व्यवस्था हेतु एक वाटर कूलर भेंट किया। यह वाटर कूलर ट्रस्ट के सदर मंजिल गेट स्थित कम्युनिटी किचन परिसर में स्थापित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्टी शिवमोहन माथुर एवं सरदार जगजीत सिंह उपस्थित रहे। प्रेरणा सेवा ट्रस्ट, श्रीमती जैनब एवं उनके सभी सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है। यह सहयोग सामाजिक सद्भाव, सेवा और मानवीय संवेदनाओं का प्रेरणादायी उदाहरण है।







