प्रेरणा सेवा ट्रस्ट द्वारा 8 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ट्रस्ट में सेवारत महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के समर्पण, सेवा भावना एवं समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं उनके प्रेरणादायी कार्यों को प्रोत्साहित करना रहा। ट्रस्ट परिवार ने सभी महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य, स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की।




