🌿 सेवा ही संकल्प – प्रेरणा सेवा ट्रस्ट, भोपाल 🌿
🌿 सेवा ही संकल्प – प्रेरणा सेवा ट्रस्ट, भोपाल 🌿
ग्रीष्मकाल में हमीदिया अस्पताल परिसर में ठंडे पेयजल की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रेरणा सेवा ट्रस्ट द्वारा निरंतर ठंडे जल की प्याऊ संचालित की जा रही है।
इसी सेवा कार्य को और सशक्त बनाने हेतु ट्रस्ट कार्यालय में नवीन:
💧 150 लीटर क्षमता का वाटर कूलर
💧 50 लीटर प्रति घंटा क्षमता का वॉटर प्यूरीफायर
स्थापित किया गया है।
इस व्यवस्था से अब अस्पताल परिसर में उपस्थित मरीजों के परिजन, बाह्य रोगी, कर्मचारी एवं अन्य आगंतुकों को शुद्ध एवं ठंडा जल सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगा।
♻️ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम:
इस नई व्यवस्था के साथ ही ट्रस्ट कार्यालय में पेयजल हेतु उपयोग की जा रही प्लास्टिक बोतलों का चलन पूर्णतः समाप्त/प्रतिबंधित किया जा रहा है।
इसी प्रकार ट्रस्ट के रसोईघर में वाटर फिल्टर एवं फ्रिज उपलब्ध होने के कारण वहाँ भी प्लास्टिक बोतलों में पेयजल व्यवस्था समाप्त की जा रही है।
🙏 इस पुनीत कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले सम्माननीय सहयोगी:
✨ श्री खेम राम साहू जी
✨ श्री श्याम सरन अग्रवाल जी
✨ श्रीमती रश्मि बाबा जी
✨ श्रीमती बलविंदर कौर (पिंकी) सहोता जी
💐 प्रेरणा सेवा ट्रस्ट सभी दानदाताओं के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता है।
🌸 “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” 🌸




